Home Himachal साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

0
साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
ऊना /सुशील पंडित: पुलिस थाना अम्व के अंतर्गत आते दौलतपुर से ऊना की ओर जा रही साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
अम्व स्टेशन मास्टर को सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और पाया कि ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो चुकी है। हादसा उपमंडल अम्व के शिवपुर के समीप पेश आया। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया।
मृतक की पहचान हरज्ञान सिंह निवासी उत्तराखंड के रूप में हुई है, जोकि शिवपुर में मजदूरी का कार्य करता था। रेलवे चौकी ऊना के इंचार्ज अजय ऐरी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवा आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here