Home Punjab>Bathinda Punjab News : पूर्व इंस्पैक्टर की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

Punjab News : पूर्व इंस्पैक्टर की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

0
Punjab News : पूर्व इंस्पैक्टर की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

बठिंडा। जिले में बड़ी वारदात सामने आई है। जहां, बताया जा रहा है कि जिले में पूर्व इंस्पैक्टर की गोलियां मार कर हत्या कर दी गई है। जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। मिली जानकारी अनुसार कुछ बाइक सवार हमलावरों ने इंस्पैक्टर पर गोलियां बरसाई हैं, जिसके बाद इंस्पैक्टर की मौके पर ही मौत हो गई है। जिनकी पहचान ओम प्रकाश के रूप में हुई, जिस पर बाइक सवार हमलावरों ने दो फायर किए हैं। हत्यारे मौके से फरार बताए जा रहे हैं।

दूध लेने के लिए दुकान पर गये थे पूर्व इंस्पैक्टर
मिली जानकारी के अनुसार घटना देर शाम 6:30 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पूर्व इंस्पेक्टर ओम प्रकाश घर से दूध लेने के लिए एक दुकान पर गए थे। तभी बाइक सवार हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। गोलियां लगने के बाद इंस्पैक्टर को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम
मिली जानकारी के अनुसार, बाइक पर आए हमलावरों ने ओम प्रकाश पर दो गोलियां चलाईं। गोली लगने के तुरंत बाद ही उनकी मौत हो गई। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।

छानबीन में जुटी पुलिस टीम
घटना की सूचना मिलते ही एस.एस.पी. अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here