Home National बड़ा हादसा: बारातियों से भरी बस खड्डे में गिरी, 5 की मौत, 14 घायल

बड़ा हादसा: बारातियों से भरी बस खड्डे में गिरी, 5 की मौत, 14 घायल

0
बड़ा हादसा: बारातियों से भरी बस खड्डे में गिरी, 5 की मौत, 14 घायल

पुणेः महाराष्ट्र के पुणे में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। यह दुर्घटना सुबह करीब 10 बजे के आसपास तम्हिनी घाट के पास घटी। बारातियों से भरी एक प्राइवेट बस खतरनाक मोड़ पर अनियंत्रित होकर गहरे खड्डे में गिर गई।

बस में 40 लोग सवार थे
बस में करीब 40 लोग सवार थे। इनमें से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें 2 पुरुष और 3 महिलाएँ शामिल हैं। इसके अलावा, 13-14 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे में कुल 27 लोगों को चोटें आई हैं।

शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे लोग
यह बस जाधव परिवार के सदस्यों को लेकर पुणे के लोहगांव से बिरवाड़ी, महाड जा रही थी। परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकला था।

हादसे का ये रहा कारण
तम्हिनी घाट के एक खतरनाक मोड़ पर ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया। इसके कारण बस गड्ढे में गिर गई। प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि तेज मोड़ पर बस का संतुलन बिगड़ गया था।

घायलों को पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचाया
घटना के तुरंत बाद बचाव दल और पुलिस मौके पर पहुंचे। 27 घायलों को खड्डे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और हादसे के सही कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ड्राइवर की लापरवाही एक संभावित कारण हो सकती है। हालांकि, हादसे के पीछे के अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

ये बरते सावधानी
तम्हिनी घाट जैसे खतरनाक रास्तों पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। तेज मोड़ और खड़ी ढलान वाले इलाकों में गाड़ी की गति को नियंत्रित रखना बेहद जरूरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here