Home Mohali Punjab News: चुनावी रंजिश के चलते AAP उम्मीदवार पर हुआ हमला

Punjab News: चुनावी रंजिश के चलते AAP उम्मीदवार पर हुआ हमला

0
Punjab News: चुनावी रंजिश के चलते AAP उम्मीदवार पर हुआ हमला

वार्ड नंबर 40 में BJP प्रत्याशी पर हुई पत्थरबाजी

मोहालीः पंजाब के 5 नगर निगम में आज वोटिंग हो रही है। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगा। लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, पटियाला और फगवाड़ा नगर निगमों में आज चुनाव हो रहा है। इन नगर निगमों में वोटिंग के बाद आज ही नतीजे भी घोषित किए जाएंगे। पंजाब के 5 नगर निगमों के अलावा 44 नगर कौंसिलों में भी चुनाव हो रहा है। आत्मनगर विधानसभा के दुगरी इलाके के वार्ड नंबर 49 में आप उम्मीदवार जसवीर सिंह जसल की कार में आजाद उम्मीदवार जतिंदर सेवक ने उनकी कार में टक्कर मारकर घायल करने की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि आजाद उम्मीदवार जितेंद्र सेवक ने चुनावी रंजिश के चलते आप उम्मीदवार पर हमला किया है। इस हमले में आप उम्मीदवार को कोई नुकसान तो नहीं हुआ है लेकिन उनकी कार को क्षति पहुंची है। आप कार्यकर्ताओं ने दुगरी थाने में शिकायत दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मानसा के सरदूलगढ़ में वार्ड 8 के आप प्रत्याशी चरण दास चरणी पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चाकू से किया हमला। पटियाला के वार्ड नंबर 40 में भाजपा प्रत्याशी पर पत्थरबाजी हुई है। भाजपा प्रत्याशी अनुज खोसला ने आम आदमी पार्टी पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here