Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: नगर निगम चुनावों की वोटिंग दौरान वार्ड नंबर 26 में हुआ हंगामा, देखें वीडियो

Jalandhar News: नगर निगम चुनावों की वोटिंग दौरान वार्ड नंबर 26 में हुआ हंगामा, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: नगर निगम चुनावों की वोटिंग दौरान वार्ड नंबर 26 में हुआ हंगामा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नगर निगम चुनाव के लिए 378 मतदान केंद्र के 677 बूथ पर 380 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। चुनाव मैदान में आम आदमी पार्टी के 85, कांग्रेस के 84, भाजपा के 83, अकाली दल के 31 और बसपा के 17 उम्मीदवार मैदान में हैं आजाद और कई प्रमुख पार्टियों के बागी भी मैदान में डटे हुए हैं। वहीं प्रताप बाग के वार्ड नंबर 26 में उस समय हंगामा हो गया, जब पोलिंग स्टेशन पर वोटिंग के दौरान एक व्यक्ति को पुलिस ने हल्का बल का प्रयोग कर बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार अंदर खड़े कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि वह वोट डालने आ रहे लोगों को कांग्रेस को वोट डालने के लिए कह रहा था। विवाद के बाद पुलिस ने उक्त व्यक्ति को बाहर निकाल दिया। वहीं बाहर निकला गया व्यक्ति कांग्रेस के उम्मीदवार का रिश्तेदार है। हालांकि उसने कहा कि वह अपनी वोट डालने आया था और अपने साथी का इंतजार कर रहा था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here