Home Mohali Punjab Congress के प्रधान रह चुके व AAP नेता नामधारी हंसपाल का हुआ निधन

Punjab Congress के प्रधान रह चुके व AAP नेता नामधारी हंसपाल का हुआ निधन

0
Punjab Congress के प्रधान रह चुके व AAP नेता नामधारी हंसपाल का हुआ निधन

मोहालीः नामधारी हरविंदर सिंह हंसपाल का आज निधन हो गया। उन्होंने 86 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। बता दें कि वह पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं और साल 2022 में वह कांग्रेस छोड़कर ‘आप’ में शामिल हो गए थे। नामधारी हरविंदर सिंह दो बार सांसद रह चुके हैं। हरविंदर सिंह हंसपाल का जन्म 4 मई 1938 को हुआ था। वह एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे।

वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य के रूप में भारत की संसद के ऊपरी सदन राज्य सभा में पंजाब का प्रतिनिधित्व करने वाले संसद सदस्य थे। वह 1970 से नामधारी दरबार अंतर्राष्ट्रीय संगठन का अध्यक्ष के रूप में प्रतिनिधित्व कर रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, वह दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में रूटीन चेकअप के लिए गए थे, जहां उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई। नामधारी हरविंदर हंसपाल का अंतिम संस्कार 24 दिसंबर, मंगलवार को दिल्ली के राजौरी गार्डन में किया जाएगा। हंसपाल के निधन से नामधारी संप्रदाय में शोक की लहर है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here