Home Business आसान किस्तों में खरीद सकते हैं Bullet 350, जाने कितनी देनी होगी EMI

आसान किस्तों में खरीद सकते हैं Bullet 350, जाने कितनी देनी होगी EMI

0
आसान किस्तों में खरीद सकते हैं Bullet 350, जाने कितनी देनी होगी EMI

नई दिल्लीः दमदार लुक और शानदार परफॉर्मेंस के चलते बुलेट हर किसी की पसंद बना हुआा है। हालांकि, इसकी कीमत 1.5 लाख रुपये से ज्यादा होने के कारण कई लोग इसे एक बार में कैश पेमेंट देकर नहीं खरीद पाते। अगर आप भी बुलेट खरीदना चाहते है तो चिंता की बात नहीं है क्योंकि आप इसे EMI पर भी खरीद सकते हैं और आराम से इसे आसान किस्तों में चुका सकते हैं। रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 का क्रेज युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक देखा जाता है।

कैसे खरीदें EMI पर Bullet
रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 के बेस मॉडल की दिल्ली में ऑन-रोड कीमत लगभग 2 लाख रुपए है, बाकी शहरों में यह कीमत थोड़ी ऊपर-नीचे हो सकती है। बैंक से इस बाइक के लिए आपको 1.90 लाख रुपए का लोन मिल सकता है। यह लोन आपके क्रेडिट स्कोर और बैंक की पॉलिसी पर निर्भर करता है। इसके अलावा बैंक लोन पर ब्याज दर भी लगाता है, जिसके अनुसार आपको हर महीने EMI के रूप में एक निश्चित राशि बैंक में जमा करनी होगी।
बुलेट 350 के बेस मॉडल के लिए आगर आप 10,000 रुपये डाउन पेमेंट करते है तो आपको इसके लिए 1,90,000 रुपये का लोन लेना पड़ेगा।

ऐसे समझे EMI प्लान
2 साल का EMI प्लानः यदि बैंक लोन पर 10% की ब्याज दर लगाता है और आप लोन की अवधि 2 साल के लिए चुनते हैं, तो आपको हर महीने लगभग 9,500 रुपये EMI के रूप में बैंक में जमा करने होंगे।

3 साल का EMI प्लानः अगर आप लोन को 3 साल की अवधि के लिए लेते हैं, तो 10% की ब्याज दर पर आपकी हर महीने की EMI घटकर 6,900 रुपये हो जाएगी।

4 साल का EMI प्लान: सबसे लंबी अवधि के लिए, यदि आप लोन को 4 साल के लिए लेते हैं, तो 10% की ब्याज दर पर आपकी हर महीने की EMI केवल 5,500 रुपये होगी।

बैंक की पॉलिसी और ब्याज दर पर ध्यान दें
यह ध्यान रखना जरूरी है कि EMI की राशि बैंक की पॉलिसी और ब्याज दर पर निर्भर करती है। अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरों में अंतर हो सकता है, जिससे EMI की राशि भी थोड़ी बदल सकती है। इसलिए लोन लेने से पहले बैंक की सभी शर्तों और दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here