Home Punjab>Ludhiana Punjab News: बूथ पर हुआ हंगामा, पुलिस ने जमकर बरसाए थप्पड़, देखें वीडियो

Punjab News: बूथ पर हुआ हंगामा, पुलिस ने जमकर बरसाए थप्पड़, देखें वीडियो

0
Punjab News: बूथ पर हुआ हंगामा, पुलिस ने जमकर बरसाए थप्पड़, देखें वीडियो
फतेहगढ़ साहिबः नगर निगम चुनावों को लेकर सुबह से वोटिंग जारी है। वहीं पंजाब के कई जगहों पर हंगामा होने की घटना सामने आ रही है। ताजा मामला अमलोह से सामने आया है, जहां बूथ पर हंगामा होने के दौरान पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। अमलोह में उपचुनाव के दौरान विधायक के पीए की पिटाई का मामला सामने आया है। वहीं आरोप है कि विधायक के भाई ने एक नौजवान को डंडे से जख्मी किया। इस दौरान उन्होंने दो व्यक्तियों को मौके से खदेड़ते हुए दोनों पर थप्पड़ जड़ दिए। घटना की वीडियों भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि पुलिस दोनों को खदेड़ रही है। इस दौरान कुछ कर्मियों द्वारा दोनों व्यक्तियों पर थप्पड़ जड़े जा रहे है। वहीं पुलिस द्वार हलके बल का प्रयोग किया गया। जिसके बाद एक व्यक्ति द्वारा विधायक को फोन करने की धमकी देते हुए पुलिस कर्मी द्वारा धक्केशाही की बात कही गई। हालांकि बूथ से कुछ दूरी पर दोनों व्यक्तियों को खदेड़ने के बाद पुलिस वापिस बूथ के पास चली गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here