Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: PM Narendra Modi: पीएम नरेंद्र मोदी ने नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, कहा- बिजनेस और टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

PM Narendra Modi: पीएम नरेंद्र मोदी ने नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, कहा- बिजनेस और टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा

Mahabir
Last updated: October 8, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, नवी मुंबई। PM Narendra Modi inaugurated Navi Mumbai International Airport: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ( Navi Mumbai International Airport) के पहले फेस का उद्घाटन किया। जानकारी के मुताबिक इस नए एयरपोर्ट से व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

Contents
  • ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा परियोजना
  • मुंबई मेट्रो लाइन-3 का भी उद्घाटन
  • मुंबई वन ऐप किया लॉन्च

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन करते हुए कहा कि नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण के निर्माण में 19,650 करोड़ रुपये की लागत आई है। इस हवाई अड्डे से मुंबई, पुणे और कोंकण क्षेत्र में व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

PM Narendra Modi inaugurated Navi Mumbai International Airport
PM Narendra Modi inaugurated Navi Mumbai International Airport

ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा परियोजना

आपको बता दें कि नवी मुंबई में 1,160 हेक्टेयर में फैला यह नया हवाई अड्डा भारत की विमानन क्षमता को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाएगा और मुंबई के मौजूदा छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारी यातायात के बोझ को कम करेगा।

Navi Mumbai International Airport
Navi Mumbai International Airport

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

जानकारी के मुताबिक नवीं मुंबई एयरपोर्ट भारत की सबसे बड़ी ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा परियोजना है, जिसे सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत विकसित किया गया है और यह मुंबई महानगर क्षेत्र का दूसरा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है।

Navi Mumbai Metro
Navi Mumbai Metro

मुंबई मेट्रो लाइन-3 का भी उद्घाटन

नवीं मुंबई में एयरपोर्ट के पहले फेज का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आचार्य अत्रे चौक से कफ परेड तक 12,200 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मुंबई मेट्रो लाइन-3 के दूसरे चरण का भी उद्घाटन किया। उन्होंने 37,270 करोड़ रुपये की पूरी मुंबई मेट्रो लाइन 3 (एक्वा लाइन) राष्ट्र को समर्पित की, जो शहर के शहरी परिवहन परिवर्तन में एक प्रमुख मील का पत्थर है।

Navi Mumbai Metro
Navi Mumbai Metro

मुंबई वन ऐप किया लॉन्च

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई वन ऐप भी लॉन्च किया, जो यात्रियों को कई सार्वजनिक परिवहन ऑपरेटरों के लिए एकीकृत मोबाइल टिकटिंग सहित कई लाभ प्रदान करता है। उन्होंने महाराष्ट्र में कौशल, रोजगार, उद्यमिता और नवाचार विभाग की अल्पकालिक रोजगार योग्यता कार्यक्रम (STEP) पहल का भी उद्घाटन किया।

Navi Mumbai Metro
Navi Mumbai Metro

आपको बता दें कि यह कार्यक्रम 400 सरकारी आईटीआई और 150 सरकारी तकनीकी उच्च विद्यालयों में शुरू किया जा रहा है, जो रोजगार योग्यता बढ़ाने के लिए कौशल विकास को उद्योग की आवश्यकताओं के साथ जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या हस्ते आणि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांच्या प्रमुख उपस्थितीत नवी मुंबई आंतरराष्ट्रीय विमानतळाचे उदघाटन आणि पाहणी…@narendramodi @Dev_Fadnavis #ViksitMumbai4ViksitBharat #ViksitMumbai pic.twitter.com/Rmuc47YuNn

— CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) October 8, 2025

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: पंजाब सरकार ने शुरू किया अब तक का सबसे बड़ा औद्योगिक बुनियादी ढांचा मिशन
Next Article Rajvir Jawanda: पंजाब विधानसभा स्पीकर ने पंजाबी गायक राजवीर जवंदा के निधन पर व्यक्त किया दुख
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.