Home National National Park में छोड़ा एशियाई शेरों का जोड़ा, नए साल से देख सकेंगे पर्यटक

National Park में छोड़ा एशियाई शेरों का जोड़ा, नए साल से देख सकेंगे पर्यटक

0
National Park में छोड़ा एशियाई शेरों का जोड़ा, नए साल से देख सकेंगे पर्यटक

भोपालः वन विहार नेशनल पार्क में गुजरात के जूनागढ़ से एशियाई शेरों का जोड़ा लाया गया। 5 दिन में 1000Km का सफर तय कर शनिवार शाम साढ़े 4 बजे गाड़ी वन विहार पहुंची। इन्हें 21 दिन तक क्वरेंटाइन रखा जाएगा। यानी, नए साल में लोग इनका दीदार कर सकेंगे। नर और मादा शेर की उम्र करीब 3 साल है। जैसे ही वन विहार में इनकी एंट्री हुई, वहां उत्सवी माहौल हो गया। पिंजरा खुलते ही शेरों ने अपने बाड़े में छलांग लगा दी। हालांकि, पहले वे थोड़े डरे-सहमे नजर आए, लेकिन फिर इधर-उधर मंडराने लगे। खाने के लिए उन्हें मीट भी दिया गया।

वन विहार के डिप्टी डायरेक्टर एसके सिन्हा ने बताया कि दोनों शेरों को बाड़े में अलग-अलग रखा गया। डॉक्टरों की टीम 21 दिन उनकी निगरानी करेगी। क्वारेंटाइन में रखे जाने और फिर डॉक्टरों के ‘ओके’ के बाद शेरों के दीदार लोग कर सकेंगे।

वन विहार का 9 सदस्यीय दल 17 दिसंबर को जूनागढ़ के सक्करबाग चिड़ियाघर में शेर को लेने पहुंचे थे, जो 21 दिसंबर की शाम को भोपाल पहुंच गए। इस टीम में वन विहार के इकाई प्रभारी पर्यटन एव सहायक वन्यप्राणी चिकित्सक भी शामिल थे। दल के लौटने पर डायरेक्टर मीना अवधेशकुमार भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here