Home National Electronics company में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Electronics company में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

0
Electronics company में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

नोएडाः सेक्टर 65 स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में अचानक भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।

जानकारी मुताबिक, नोएडा के सेक्टर-65 की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कंपनी की बिल्डिंग को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल की 15 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए अभियान चलाया। घटना के कारण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आसपास की अन्य कंपनियों को भी खाली करवा दिया गया था।

डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया, फिलहाल आग पर काबू पाने के लिए राहत कार्य जारी है और किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here