Home Lifestyle धूप में बैठने से पहले लगाएं घर में बनाया Face Pack, चेहरा होगा Glowing

धूप में बैठने से पहले लगाएं घर में बनाया Face Pack, चेहरा होगा Glowing

0
धूप में बैठने से पहले लगाएं घर में बनाया Face Pack, चेहरा होगा Glowing

हेल्थः सर्दियों की धूप में अकसर लोग संतरे खाते है, लेकिन इनके छिलके फेंक देते हैं। क्या आप जानते हैं इन छिलकों की मदद से आप अपने चेहरे के निखार को कई गुना बढ़ा सकते हैं। आज हम आपके संतरे के छिलकों से बना फेस पैक बनाने का तरीका बताने वाले हैं, जो आपकी त्वचा को नमी भी देगा और ग्लोइंग भी बनाएगा।

छत में धूप सेंकते आप भी इस असरदार फेस पैक को जरूर ट्राई करें। इसमें कोई दो राय नहीं है कि संतरे में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जोकि हमारी त्वचा को प्राकृतिक चमक देने के साथ-साथ डार्क स्पॉट को हल्का करने और पिगमेंटेशन को कम करने में बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है।

ऐसे तैयार करें फेस पैक
– सबसे पहले आप एक संतरा लें और उसे छील लें।
– अब इस छिलके और लगभग आधी छोटी कटोरी कच्चा दूध मिक्सी में डालकर पेस्ट तैयार कर लें।
– तैयार पेस्ट को एक कटोरी में डाले और उसमें चावल का आटा और शहद डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
– अब आप इसे अपने चेहरे पर लगाए और 10-15 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें। जिसके बाद फेस वॉश कर लें।

संतरे में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो चेहरे से दाग-धब्बों को हल्का करने, झुर्रियों को कम करने और एक्ने से छुटकारा पाने में मदद करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here