Home Breaking News Indian Hockey team के Captain को मिलेगा Khel Ratna Award

Indian Hockey team के Captain को मिलेगा Khel Ratna Award

0
Indian Hockey team के Captain को मिलेगा Khel Ratna Award

स्पोर्ट्सः भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को खेल रत्न अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। उनकी कप्तानी में भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलिंपिक 2024 में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। उनके अलावा एक पैरा एथलीट को भी खेल रत्न दिया जाएगा। पैरालिंपिक 2024 में शूटिंग में 4 मेडल जिताने वाले सुभाष राणा को द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। एक अन्य कोच को भी द्रोणाचार्य अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड कमेटी की बैठक में यह फैसला किया गया है।

नेशनल अवॉर्ड कमेटी की बैठक पिछले हफ्ते हुई थी। सूत्रों ने बताया कि 2024 में 30 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार दिया जाएगा, जिसमें 17 खिलाड़ी सामान्य और 13 पैरालिंपिक खिलाड़ी हैं। पैरालिंपिक गेम्स 2024 में मेडल जीतने वाली सभी पैरा एथलीट, जिन्हें पहले अर्जुन पुरस्कार नहीं मिला है, उन सभी को यह सम्मान मिलेगा। पेरिस पैरालिंपिक 2024 में भारत ने 29 मेडल जीते थे। इनमें 7 गोल्ड, 9 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here