Home National Train की चपेट मेें आया युवक, मौत

Train की चपेट मेें आया युवक, मौत

0
Train की चपेट मेें आया युवक, मौत

जमशेदपुर : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार सरायकेला-गम्हरिया रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह लगभग 6:30 बजे एक युवक की ट्रेन से कट कर मौत हो गई। यह घटना प्लेटफार्म संख्या 2 पर हुई। जहां अहमदाबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस के गुजरने के दौरान युवक ट्रेन के आगे कूद गया। घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही रेल पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। अब तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक प्लेटफार्म पर खड़ा था और ट्रेन के आते ही उसने अचानक उसके सामने छलांग लगा दी।

शुरुआती जांच मेें घटना को आत्महत्या माना जा रहा है। लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है। रेलवे प्रशासन ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस और अधिकारियों को दे दी है। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here