Home Punjab>Amritsar Punjab News : 10 किलो हेरोइन सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

Punjab News : 10 किलो हेरोइन सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

0
Punjab News : 10 किलो हेरोइन सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसर : पुलिस ने हेरोइन सहित 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुखदेव सिंह(60)निवासी बटाला और अवतार सिंह(48) निवासी अमृतसर के तौर पर हुई है। अवतार सिंह टैक्सीड्राइवर का काम भी करता है। आरोपियों पर पहले भी ड्रग तस्करी के मामलों में बठिंडा जेल में सजा काट चुके हैं। सुखदेव सिहं पर पहले भी 4 मामले दर्ज है और अवतार सिहं पर 5 मामले दर्ज है।उन्होंने कहा कि ये लोग कई युवाओं को अपने जाल में फंसाते हैं और तस्करी में भी शामिल कर लेते हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि जब्त किए गए सामान में से 10 किलो हेरोइन और गाड़ी बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि यह दोनों आरोपी जेल में बंद थे। उन्होनें कहा कि आरोपी सुखदेव सिंह पिछले साल जेल से बाहर आया था और दूसरा आरोपी अवतार सिंह सितंबर के महीने में जमानत पर बाहर आया था। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि 2014-15 मेें इन दोनों आरोपियों ने पाकिस्तानी तस्करों से साढे 9 किलो हेरोइन मंगवाई थी।

इस दौरान दो पाकिस्तानी तस्कर भी पकड़े गए, जो फिलहाल भारतीय जेलों में बंद हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पहले भी इनसे ढाई किलो हेरोइन और करीब 65 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की जा चुकी है। पुलिस का कहना है कि कोहरे और अंधेरे का फायदा उठाकर वे अपने नापाक मंसूबों को अंजाम दे रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here