Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: कांग्रेस को एक ओर झटका, AAP Party में शामिल हुई पार्षद

Jalandhar News: कांग्रेस को एक ओर झटका, AAP Party में शामिल हुई पार्षद

0
Jalandhar News: कांग्रेस को एक ओर झटका, AAP Party में शामिल हुई पार्षद

जालंधर, ENS: नगर निगम चुनावों को नतीजे जारी होने के बाद आप पार्टी द्वारा जोड़ तोड़ का सिलसिला जारी हो गया है। देर रात कांग्रेस और आजाद पार्षद को आप पार्टी में शामिल करके विपक्ष को बड़ा झटका दिया था। जिसके बाद अब फिर से कांग्रेस को आप पार्टी ने बड़ा झटका देते हुए एक ओर पार्षद को आप पार्टी में शामिल किया है। आज वार्ड नंबर 47 से कांग्रेस पार्षद मनमीत कौर को आप पार्टी में शामिल हो गई।

ऐसे में मेयर पद की दावेदारी ठोकने में आप पार्टी को 2 सीटें ओर चाहिए। कहा जा रहा हैकि एक आजाद पार्षद सहित अन्य पार्षद को भी जल्द आप पार्टी में शामिल किया जा सकता है। जिसके बाद मंगलवार को आप पार्टी मेयर पद की दावेदारी पेश कर सकती है। हैरानी की बात यह है कि कांग्रेस के एक पार्षद के आप में शामिल होने के बाद कांग्रेस पार्टी ने आज अहम मीटिंग रखी हुई थी। लेकिन कांग्रेस की मीटिंग से पहले ही आप पार्टी ने बड़ा झटका देते हुए एक ओर पार्षद को आप पार्टी में शामिल कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here