Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: Congress के बाद BJP को झटका, आजाद सहित 2 पार्षद AAP Party में हुए शामिल

Jalandhar News: Congress के बाद BJP को झटका, आजाद सहित 2 पार्षद AAP Party में हुए शामिल

0
Jalandhar News: Congress के बाद BJP को झटका, आजाद सहित 2 पार्षद AAP Party में हुए शामिल

जालंधर, ENS: नगर निगम चुनावों के जारी नतीजों के बाद मेयर की दावेदारी को लेकर जोड़ तोड़ का सिलसिला जारी है। देर रात से अब तक आप पार्टी ने कांग्रेस और भाजपा को झटका देते हुए बहुमत का आंकड़ा छू लिया है। हाल ही में आप पार्टी ने कांग्रेस के 2 पार्षदों सहित आजाद पार्षद को आप पार्टी में शामिल करवाया था।

वहीं अब भाजपा को झटका देते हुए वार्ड 63 से सुलेखा भगत को पार्टी में शामिल करवाया है। इसी के साथ आप पार्टी से टिकट ना मिलने से नाराज चल रहे वार्ड नंबर 46 से तरसेम लखौतरा नेता ने आजाद चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी। जिसके बाद अब आप पार्टी ने तरसेम लखौतरा को पार्टी में शामिल कर लिया है। ऐसे में कल आप पार्टी मेयर की दावेदारी पेश करेंगी। ऐसे में अब मेयर पद की दावेदारी को लेकर आप पार्टी में पेच फंस सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here