Home Punjab>Ludhiana Punjab News: किसानों ने Highway किया जाम, लोग हुए परेशान

Punjab News: किसानों ने Highway किया जाम, लोग हुए परेशान

0
Punjab News: किसानों ने Highway किया जाम, लोग हुए परेशान

लुधियाना: देश भर में किसानों द्वारा अपनी मांगों को लेकर जहां डीसी दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है, वहीं किसान संगठनों ने अब लुधियाना-फिरोजपुर रोड जाम कर दिया है। दरअसल, किसान नेता जगजीत डल्लेवाल की हालात गंभीर होने के चलते अब किसान हाईवे पर बैठकर गए है। वहीं किसानों द्वारा हाईवे जाम किए जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान किसानों ने आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की जान बचाने की अपील की गई है।

साथ ही उन्होंने केंद्र द्वारा मानी गई किसानों की मांगों को लागू कराने के लिए संघर्ष छेड़ने का भी ऐलान किया है। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान संगठनों ने लुधियाना-फिरोजपुर रोड को ब्लॉक कर दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली मोर्चे के दौरान की गई मांगों को केंद्र सरकार ने लागू नहीं किया, जो मोर्चा हम दिल्ली से छोड़ कर आए थे, वो आज से फिर शुरू हो रहा है। अब किसान इसी तरह का मोर्चा लगाने की तैयारी में हैं और जल्द ही दिल्ली की ओर कदम बढ़ाए जाएंगे। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा बनाई जा रही नई कृषि नीति का भी विरोध किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here