Home National 150 फीट गहरे बोरवेल में गिरी 3 साल की बच्ची, रेस्क्यू जारी, देखें वीडियो

150 फीट गहरे बोरवेल में गिरी 3 साल की बच्ची, रेस्क्यू जारी, देखें वीडियो

0
150 फीट गहरे बोरवेल में गिरी 3 साल की बच्ची, रेस्क्यू जारी, देखें वीडियो

कोटपूतलीः राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले में एक 3 साल की मासूम बोरवेल में गिर गई। यह मामला सरूण्ड थाना क्षेत्र के कीरतपुरा गांव का बताया जा रहा है। जिसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी, इसके तुरंत बाद SDRF की रेस्क्यू टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। जानकारी के मुताबिक, इस खाली पड़े बोरवेल की गहराई लगभग 150 फीट बताई जा रही है। कोटपूतली एसडीएम बृजेश चौधरी ने बताया कि एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम को सूचना दे दी गई है।

जल्द ही घटनास्थल पर पहुंच जाएंगी। वहीं, बोरबेल में बच्ची को ऑक्सीजन देना शुरू कर दिया है और कैमरे से देखने की कोशिश की जा रही है। बोरबेल के अन्दर बच्ची चेतना के रोने की आवाजें भी आ रही है। एसडीएम ने बताया कि दो बच्चियां एक साथ खेल रही थी, उसी समय पैर फिसलने से चेतना 150 फीट के आस-पास बोरबेल में अटक गई है। इस घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया। डीवाईएसपी राजेंद्र बुरड़क और सरूण्ड थाना प्रभारी मोहम्मद इमरान मौके पर पहुंचे।

साथ में पुलिस जाप्ता, एम्बुलेंस और जेसीबी मशीन भी रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए तैनात की गई। बचाव कार्य तेजी से जारी है और बच्ची को सुरक्षित निकालने के लिए सभी संसाधन जुटाए गए हैं। प्रशासन और स्थानीय लोग मिलकर राहत कार्य में सहयोग कर रहे हैं। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग बच्ची की सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। जयपुर जिले के कोटपूतली में बोरवेल में 3 साल की मासूम गिर गई है। बता दें कि एसडीआरएफ टीम को मौके पर बुलाया गया है। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित है। दो दिन पहले ही बोरवेल से पाइप निकाले गए थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here