Home Punjab>Amritsar Punjab News: इस इलाके में चली गोलियां, लोगों में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

Punjab News: इस इलाके में चली गोलियां, लोगों में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

0
Punjab News: इस इलाके में चली गोलियां, लोगों में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला मुस्तफाबाद इलाके से सामने आया है, जहां देर रात अमृतसर इलाके में कुछ युवकों द्वारा सरेआम गोलियां चलाई गई। इस घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। मामले की जानकारी देते हुए मुस्तफाबाद निवासी मंजीत कौर ने बताया कि देर रात वह अपने बेटे के साथ बाजार में खड़ी थी। तभी कुछ युवक आए और वहां खड़े हो गए। वो पहले से नशा बेचने का काम करते हैं।

उनके बेटे ने युवकों से कहा कि वो नशा बेचने बंद कर दे और बच्चों को सिक्खी से जोड़े। इसी बात पर युवक भड़क गए और बात तू तू- मैं मैं तक पहुंच गई। जिसके बाद वहां अन्य आरोपी भी आ गए और उन्होंने गोलियां चला दी। मंजीत कौर ने बताया कि घटना के दौरान उन्होंने और उनके बेटे ने छिपकर जान बचाई। वहीं इलाका निवासी बलविंदर कौर ने बताया कि देर रात को हमलावारों द्वारा पहले कृपाणें चलाई गई और बाद में सरेआम गोलियां चलाई गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मौके मामले की जांच में जुट गई।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here