जबकि गोली चलाने वाले अभी तक फरार है। जिन्हें पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। गोलियां चलाने वाले की पहचान वकील दीपक कुमार के रूप में हुई है जो कि गांव भदसाली के नम्वरदार है व ऊना कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं।
इस संबंध में एसपी राकेश सिंह का कहना है कि पुलिस ने गोली कांड के आरोपियों की शिनाख्त कर ली है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। मामले को लेकर मृतकों के परिजनों सहित अन्य ग्रामीणों के भी बयान दर्ज किए जाएंगे।