Home Himachal नगर परिषद का जेई को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू

नगर परिषद का जेई को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू

0
नगर परिषद का जेई को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू

विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

ऊना/ सुशील पंडित: जिला ऊना के नगर परिषद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के जूनियर इंजीनियर शरीफ मोहम्मद को स्टेट विजिलेंस और एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। डीएसपी विजिलेंस फिरोज खान की अगुवाई में इस कारवाई को अंजाम दिया गया।

सूत्रों के अनुसार शिकायतकर्ता प्रदीप कुमार ने विजिलेंस को दी शिकायत में बताया कि नगर परिषद में उसके कुछ बिल पेंडिंग हैं, जिनकी अदायगी के एवज में जेई शरीफ मोहम्मद 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। इस शिकायत के आधार पर विजिलेंस ने पूरी योजना बनाते हुए जाल बिछाया और आरोपी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

डीएसपी फिरोज खान ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 7 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here