Home Punjab>Hoshiarpur Punjab News: युवक का तेजधार हथियारों से कत्ल, हमलावारों की कार की ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर, देखें वीडियो

Punjab News: युवक का तेजधार हथियारों से कत्ल, हमलावारों की कार की ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर, देखें वीडियो

0
Punjab News: युवक का तेजधार हथियारों से कत्ल, हमलावारों की कार की ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर, देखें वीडियो
होशियारपुरः जिले के गढ़दीवाला से बड़ी खबर सामने आई है, जहां बस अड्डे पर हमलावारों ने तेजधार हथियार से युवक का कत्ल कर दिया। घटना को अंजाम 5 युवकों ने दिया है। हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार कार में सवार युवकों ने पहले गढ़दीवाला एरिया में दो युवकों पर हमला किया। उसके बाद पुलिस ने इनका पीछा शुरू किया था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार होने के कारण इनकी कार ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई और सभी घायल हो गए। मृतक की पहचान अविनाश निवासी मिर्जापुर के नाम से हुई है। वहीं हादसे में घायल साथी की पहचान गगनदीप सिंह के रूप में हुई है, जिसका डॉक्टरों द्वारा दसूहा के सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जालंधर रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरी ओर हमलावरों की पहचान ऋषि, नवजोत, गौरव, रवि, रवजोत गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। इनमें से ऋषि नवजोत को अमृतसर रेफर किया गया था। बताया जा रहा है कि ऋषि ने बीच रास्ते में मौत हो गई। जबकि अन्य का दसूहा में उपचार चल रहा है। घटना के बाद दसूहा, गाड़दीवाला, टांडा की पुलिस अस्पताल पहुंची और बयान दर्ज कर लिए। वहीं इस मामले में पुलिस यह भी पता लगा रही कि घटना को अंजाम किन कारणों को लेकर दिया गया। दसूहा ​​​​​​​के थाना प्रभारी प्रभजोत कौर ने बताया कि घटना गढ़दिवाला एरिया की है। वहीं घटना बड़ी होने के चलते हमारे थाने को सूचना मिली। जिसके चलते हमारे द्वारा अस्पताल पहुंच कर गढ़दीवाला पुलिस का सहयोग किया जा रहा है। इस मामले में उन्होंने केस दर्ज करके मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here