Home Tech TRAI ने Jio, Airtel, VI और BSNL पर लगाया करोड़ों का जुर्माना, जानें वजह

TRAI ने Jio, Airtel, VI और BSNL पर लगाया करोड़ों का जुर्माना, जानें वजह

0
TRAI ने Jio, Airtel, VI और BSNL पर लगाया करोड़ों का जुर्माना, जानें वजह

नई दिल्लीः स्पैम कॉल और मैसेज पर रोक लगाने में फेल होने पर टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI ने रिलायंस जियो, भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया (VI) और BSNL पर जुर्माना लगाया है। इसके साथ कई छोटे टेलीकॉम ऑपरेटर्स पर भी यह कार्रवाई की गई है। लेटेस्ट राउंड में ट्राई ने सभी कंपनियों पर टोटल ₹12 करोड़ का जुर्माना लगाया है। पिछले जुर्माने को जोड़कर टेलीकॉम कंपनियों पर टोटल ₹141 करोड़ का जुर्माना है। हालांकि, कंपनियों ने इन बकायों का भुगतान अब तक नहीं किया है। ट्राई ने डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन (DoT) से कंपनियों की बैंक गारंटी को भुनाकर पैसे वसूलने की रिक्वेस्ट की है, लेकिन इस पर DoT का फैसला अभी पेंडिंग है।

टेलीकॉम कमर्शियल कम्युनिकेशन कस्टमर प्रेफरेंस रेगुलेशंस (TCCCPR) को 2010 में बनाया गया था। इसका उद्देश्य कंज्यूमर्स को स्पैम कॉल और मैसेज से बचाना है। TCCCPR के कामों में कस्टमर्स के लिए प्रमोशनल कंटेंट को ब्लॉक करने के ऑप्शन देना, टेलीमार्केटर्स के लिए जरूरी रजिस्ट्रेशन, प्रमोशनल कम्युनिकेशन पर टाइम रिस्ट्रिक्शन और नियमों के उल्लंघन के लिए पेनल्टीज शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here