Home National दादी ने पोता-पोती को दही में जहर मिलाकर खिलाया, बच्ची की मौत

दादी ने पोता-पोती को दही में जहर मिलाकर खिलाया, बच्ची की मौत

0
दादी ने पोता-पोती को दही में जहर मिलाकर खिलाया, बच्ची की मौत

बिहारः यहां रिश्तों को तार-तार करने का मामला सामने आया है। सीतामढ़ी में भाई-बहन को उसके अपने ही चाचा और दादी द्वारा जहर दे दिया गया। जहर के कारण बच्ची की मौत हो गई जबकि उसके भाई की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसे इलाज के लिए शहर के निजी क्लिनिक में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी मुताबिक, रीगा थाना क्षेत्र के उसरहिया गांव में मुकेश साह और उसकी पत्नी घास काटने के लिए बाहर गए हुए थे। जहां उन्हें जानकारी मिली कि उनके दोनों बच्चे बेहोश पड़े हैं और उनके मुंह से झाग निकल रहा था। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने बताया कि बच्चों को जहर दिया गया है।

वहीं डॉक्टरों ने 7 साल की बच्ची कीर्ति कुमारी की मौत होने की पुष्टि की और उसके भाई कृष कुमार (8) की हालत को गंभीर देखते हुए उसे नीजि क्लीनिक में रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर सदर एसडीपीओ वन राम कृष्णा और रीगा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए है। मामले में बच्चों की मां ने आरोप लगाया कि उनके बच्चों को दही-चूड़े में बच्चों के चाचा कमलेश कुमार और दादी सीता देवी ने जहर मिलाकर दिया है।

बताया जा रहा है कि बच्चों के पिता मुकेश साह, चाचा कमलेश कुमार और दादी सीता देवी के बीच जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। आरोपियों ने पहले भी उनके बच्चों को मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने मृतक की मां और अन्य परिवार के सदस्यों से पूछताछ की और विभिन्न बयानों को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। मृतक की मां और अन्य परिवार के लोग अलग-अलग बयान दे रहे हैं जिनकी पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here