Home National दुकान में घुसा चोर, खूब खाया काजू-बादाम; फिर किया डांस, डेढ़ लाख का सामान लेकर फरार, देखें CCTV

दुकान में घुसा चोर, खूब खाया काजू-बादाम; फिर किया डांस, डेढ़ लाख का सामान लेकर फरार, देखें CCTV

0
दुकान में घुसा चोर, खूब खाया काजू-बादाम; फिर किया डांस, डेढ़ लाख का सामान लेकर फरार, देखें CCTV

संभलः उत्तर प्रदेश में संभल जिले के बहजोई थाना क्षेत्र में स्थित दुकान में गजब तरीके से चोरों द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया। दरअसल, चोरों ने दुकान में पहले महंगे काजू, बादाम और अखरोट खाए। पेट भर जाने के बाद एक चोर चोरी करना भूल गया और खुशी से नाचने लगा। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिसके बाद चोर वहां से भारी मात्रा में सामान लेकर फरार हो गए। घटना की शिकायत दुकानदार द्वारा पुलिस को दे दी गई है। दुकान मालिक हिमांशु वार्ष्णेय का कहना है कि चोर करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत का माल चोरी करके ले गए।

दुकान मालिक के मुताबिक यह चोर उनकी दुकान में करीब डेढ़ घंटे तक रहा। वहीं पुलिस ने पीड़ित के बयानों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक वीडियो में चोर को खुशी के मारे नाचते हुए साफ देखा जा सकता है। चोर नकाब पहन कर दुकान में घुसा और अंदर घुसते ही इस चोर ने कीमती चीजें खंगालने की कोशिश की। इतने में उसे महंगे काजू, बादाम और अखरोट आदि नजर आ गए। फिर चोर ने जी भर कर मेवा खाया और फिर खुशी से नाचने लगा।

दुकान मालिक हिमांशु के मुताबिक नकाब की वजह से चोर का चेहरा नजर नहीं आ रहा है, लेकिन उसकी हरकतों से लग रहा है कि वह कोई नया चोर था और शायद अपनी जिंदगी में उसने काजू बादाम नहीं खाए थे। पुलिस ने चोर की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर फोरेंसिक लैब भेज दिया गया है। इस फुटेज की मदद से पुलिस चोर की पहचान करने की कोशिश कर रही है। इसके अलावा भी दुकान के आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here