Home National पुरानी गल्ला मंडी में दो पक्षों में हुई झड़प, चले ईंट पत्थर, 6 घायल, देखें वीडियो

पुरानी गल्ला मंडी में दो पक्षों में हुई झड़प, चले ईंट पत्थर, 6 घायल, देखें वीडियो

0
पुरानी गल्ला मंडी में दो पक्षों में हुई झड़प, चले ईंट पत्थर, 6 घायल, देखें वीडियो
जहांगीराबादः भोपाल के जहांगीराबाद स्थित पुरानी गल्ला मंडी में आज 2 पक्षों के बीच खूनी विवाद होने की घटना सामने आई है। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। हादसे में 6 लोग घायल हो गए हैं। फिलहाल पुलिस के अनुसार स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस के अनुसार 2 दिन पहले सड़क पर तेज बाइक चलाने को लेकर 2 पक्षों में विवाद हो गया था। मंगलवार का घटनाक्रम उसी क्रम में हुआ है। पहले हुए विवाद में जहांगीराबाद थाने में 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया था, जबकि बाकी 2 आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटनास्थल पर पहले से पुलिस मौजूद थी। दूसरी ओर 2 आरोपियों को पकड़ने की मांग की जा रही थी। भीड़ को बढ़ता देख पुलिस कंट्रोल रूम से और बल मंगाया गया था। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ा और पथराव हो गया। भीड़ में कई लोग हथियार लेकर खुले में आ गए। यहां महिलाओं से भी मारपीट की गई है। पुलिस ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। थाना प्रभारी आशीष उपाध्याय ने बताया कि दो दिन पहले युवकों के बीच मारपीट हुई थी। उसके बाद आज ये विवाद बड़ा हो गया है। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। एक पक्ष का कहना है कि दूसरे पक्ष ने आने-जाने वाला मुख्य रास्ता बंद कर दिया था। दो-तीन दिन से इस रास्ते से हम निकल नहीं पा रहे थे। इसके चलते यह विवाद की स्थिति बनी। जबकि, दूसरे पक्ष का कहना है कि यहां पर लोग लगातार अक्सर तेज गाड़ी चलाकर निकलते हैं। छोटे बच्चे खेलते रहते हैं, इसी कारण रास्ते से नहीं जाने दे रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here