Home National जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा: सेना की गाड़ी गहरी खाई में गिरी, 5 जवानों की मौत, कई घायल

जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा: सेना की गाड़ी गहरी खाई में गिरी, 5 जवानों की मौत, कई घायल

0
जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा: सेना की गाड़ी गहरी खाई में गिरी, 5 जवानों की मौत, कई घायल

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पुंछ में बड़ा हादसा हुआ है। पुंछ जिले की मेंढर सब डिविजन के बलनोई क्षेत्र में भारतीय सेना का वाहन गहरी खाई में गिर गया है। इस घटना में 5 जवानों की मौत हो गई है और कई जवानों के गंभीर रूप से घायल हो गये है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सेना के अधिकारी ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर घायल जवानों को अस्पताल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार इस वैन में 18 जवान सवार थे, जो इनमें कई घायल हुए हैं। नीलम मुख्यालय से बलनोई घोरा पोस्ट की ओर जा रही 11 एमएलआई की सैन्य गाड़ी घोरा पोस्ट पर पहुंचते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाड़ी करीब 300-350 फीट गहरी खाई में गिर गई। सूचना मिलते ही 11 एमएलआई की त्वरित प्रतिक्रिया टीम (क्यूआरटी) मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। सभी जवान 11 मराठा रेजिमेंट के हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here