Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: सरेआम महिला को धक्का देकर लुटेरे बाइक लेकर हुए फरार, देखें CCTV

Jalandhar News: सरेआम महिला को धक्का देकर लुटेरे बाइक लेकर हुए फरार, देखें CCTV

0
Jalandhar News: सरेआम महिला को धक्का देकर लुटेरे बाइक लेकर हुए फरार, देखें CCTV

जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि सरेआम वारदातों को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला अवतार नगर की जीरो नंबर गली से सामने आया है। जहां 2 चोर गली में बाइक चोरी करने आए तो महिला ने उन्हें देख लिया। इस दौरान महिला ने शोर मचाया और उन्हें काबूू करने की कोशिश की, लेकिन बेखौफ लुटेरे महिला को धक्का देकर पैदल ही बाइक घसीटकर फरार हो गए।

घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह दो युवक जो कि पहले काफी देर गली में घूमते रहे। पहले उन्होंने गली में खड़ी बाइक को टार्गेट बनाया। फिर उन्होंने गली में चेक किया कि कहीं उन्हें कोई देख तो नहीं रहा है। इसके बाद वह बाइक काे लॉक तोड़ ले जाने लगते हैं। इतने में बाइक मालिक की पत्नी ने देख लिया। वह उन्हें रोकने के लिए चोर-चोर का शोर मचाते हुए पीछे भी भागी। लेकिन लुटेरे उन्हें धक्का मार कर फरार हो गए। थाना भार्गव कैंप की पुलिस को शिकायत दे दी गई है।

अवतार नगर निवासी पीड़ित गगनदीप ने बताया कि वह रोजाना की तरह शाम को काम से लौट कर बाइक को घर के बाहर खड़ी कर दी। इसके बाद 8 बजे के करीब उनकी पत्नी घर में रसोई बना रही थीं। उस समय उन्होंने देखा कि दो युवक उनका बाइक चोरी कर भाग रहे है। इसके बाद वह तुरंत घर के बाहर आई और उनको रोकने के लिए पीछे भी भागी। लेकिन उक्त आरोपी पीड़ित महिला को ही धक्का दे कर बाइक लूट कर फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज लेकर जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here