Home Punjab>Ludhiana Punjab News: शहीदी दिवस पर माथा टेककर लौट रहे 2 श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मौत

Punjab News: शहीदी दिवस पर माथा टेककर लौट रहे 2 श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मौत

0
Punjab News: शहीदी दिवस पर माथा टेककर लौट रहे 2 श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मौत

लुधियानाः मंडी गोबिंदगढ़ में भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है। दरअसल, शहीदी दिवस पर फतेहगढ़ साहिब से लौट रही संगत के साथ दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर ट्रॉली की ट्राले के साथ टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान 32 वर्षीय अवतार सिंह उर्फ ​​तारू और 15 वर्षीय सुरिंदर सिंह के रूप में हुई है। मृतक खेमकरण विधानसभा क्षेत्र के भगवानपुरा गांव के रहने वाले थे। वहीं हादसे में 10 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची मंडी गोबिंदगढ़ थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दूसरी ओर मृतकों को शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here