Home National नगर निगम की टीम पर हुआ हमला, तोड़ी 20 से अधिक गाड़‍ियां

नगर निगम की टीम पर हुआ हमला, तोड़ी 20 से अधिक गाड़‍ियां

0
नगर निगम की टीम पर हुआ हमला, तोड़ी 20 से अधिक गाड़‍ियां

इंदौरः शहर के बिजलपुर इलाके में सड़क पर घूमते मवेशियों की पकड़ने गई नगर निगम की टीम पर हमला होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार पशु पालकों ने नगर निगम टीम पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि नगर निगम के कर्मचारियों से मारपीट कर गाड़‍ियों में जमकर तोड़फोड़ की गई। इस दौरान मवेशियों ने 20 से ज्यादा वाहनों में तोड़फोड़ की। आरोप है कि हमलावरों में से कुछ खुद को बजरंग दल का सदस्य बता रहे थे। नगर निगम द्वारा मवेशियों को वाहनों में ढूसकर ले जाने का विरोध कर रहे थे।

दरअसल, नगर निगम के कर्मचारियों मवेशियों को वाहनों में ले जा रहे थे, तभी बड़ी संख्या में पशुपालक हाथ में लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंचे और वाहनों के कांच फोड़ने लगे। नगर निगम के कर्मचारियों ने जब उन्हें ऐसा करने से रोका तो उनके साथ भी मारपीट की गई। हवा बंगला जोन नगर निगम की टीम बिजलपुर इलाके में कार्रवाई करने पहुंची थी। हमले के बाद कर्मचारी अपनी जान बचाकर वहां से भागे। पशुपालकों ने मवेशियों को वाहनों से बाहर निकालने का प्रयास भी किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here