Home Punjab>Gurdaspur Punjab News: थाने में केक काटकर SHO और पुलिस कर्मियों ने डाला भांगड़ा, देखें वीडियो

Punjab News: थाने में केक काटकर SHO और पुलिस कर्मियों ने डाला भांगड़ा, देखें वीडियो

0
Punjab News: थाने में केक काटकर SHO और पुलिस कर्मियों ने डाला भांगड़ा, देखें वीडियो

गुरदासपुरः देश भर में आज क्रिसमस मनाया जा रहा है। वहीं धारीवाल थाने की एक वीडियो सामने आई है, जिसमें थाना प्रभारी बलजीत कौर और थाने के अन्य पुलिस कर्मियों ने क्रिसमस के मौके पर थाने में केक काटकर जश्न मनाया। इस दौरान थाना प्रभारी सहित पुलिस कर्मियों ने भांगड़ा डाला। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि उनके थाने में भारी मात्रा में पुलिस कर्मी क्रिश्चन भाईचारे से संबंधित है।

जिसके चलते उन्होंने जहां धारीवाल वासियों को क्रिसमस की बधाई दी, वहीं थाने में केक काटकर और थाने में खाने का प्रंबंध किया गया। इस खुशी के चलते थाने में डोल बजाकर भांगड़ा डाला गया। वहीं लोगों से भी इस पर्व को खुशी से मनाने की अपील की है। वहीं थाने में केक काटकर जश्न मनाने की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि थाने में एसएचओ बलजीत द्वारा केक काटा गया। वहीं डोल की थाप पर भांगड़ा डाला गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here