Home Punjab>Ludhiana Punjab News: इस इलाके में हुआ Double Murder, दहशत में लोग, देखें वीडियो

Punjab News: इस इलाके में हुआ Double Murder, दहशत में लोग, देखें वीडियो

0
Punjab News: इस इलाके में हुआ Double Murder, दहशत में लोग, देखें वीडियो

लुधियानाः हैबोवाल के अधीन आते प्रेम विहार इलाके में डबल मर्डर होने की घटना सामने आई है। इलाके में पड़ोसी ने घर से बदबू आने पर घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं जब पुलिस मौके पर पहुंची तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस अधिकारी दरवाजा तोड़कर जब अंदर घुसे तो देखा महिला और युवक का शव बेड पर पड़ा हुआ था और चेहरे की हालत काफी गंभीर थी। पुलिस ने बताया कि मां-बेटे का शव बरामद हुआ है।

मृतकों की पहचान 45 वर्षीय सोनिया और 10 वर्षीय कार्तिक के रूप में हुई है। वहीं घटना के बाद इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। शव देखने में 2 से 3 दिन पुराना लग रहा है। दोनों के चेहरे की हालत काफी खराब थी और महिला के सिर के पिछले हिस्से पर वार के कई निशान मिले है।

बताया जा रहा हैकि महिला के सिर का पिछला हिस्सा खुला हुआ था। वहीं बेटे का चेहरा भी फुला हुआ है। थाना हैबोवाल के अधीन आते चौकी जगतपुरी के पुलिस कर्मी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है। एसीपी गुरदेव सिंह की अगुवाई में मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही असल तथ्यों के बारे में कुछ कहा जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here