Home International Pakistan के एयर स्ट्राइक हमले में 46 की मौत

Pakistan के एयर स्ट्राइक हमले में 46 की मौत

0
Pakistan के एयर स्ट्राइक हमले में 46 की मौत

नई दिल्ली: अफगानिस्तान से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। तालिबान ने दावा किया है कि पाकिस्तान ने पूर्वी अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक हमला कर दिया है। ये हमला पाकिस्तानी सीमा से लगे अफगानिस्तान के पकटिका प्रांत के पहाड़ी इलाकों में किया गया। इस एयरस्ट्राइक में 46 लोग मारे गए हैं।

न्यूज एजेंसी ने पाकिस्तानी अधिकारियों के हवाले से बताया कि हमले में पाकिस्तानी तालिबान यानी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के ट्रेनिंग सेंटर को तबाह किया गया है। अधिकारियों ने कई आतंकियों के मरने का दावा किया। हालांकि, ये साफ नहीं है कि पाकिस्तानी विमान अफगानिस्तान में कितने भीतर गए और हमले कैसे किए। इस साल पाकिस्तान ने दूसरी बार अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की है।

वहीं इस हमले को लेकर अफगानिस्तान ने भी जवाबी कार्रवाई करने का ऐलान किया है। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की निंदा की है। काबुल ने आरोप लगाया कि बमबारी में महिलाओं और बच्चों समेत आम नागिरकों को निशाना बनाया गया है। अफगानिस्तान ने इसे अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन बताया। अफगानी रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर नाराजगी जताई। मंत्रालय ने लिखा कि इस तरह के एकतरफा कदम किसी समस्या का समाधान नहीं हैं। अफगानिस्तान ने एयरस्ट्राइक का जवाब देने की बात कही। मंत्रालय ने लिखा, ‘अपनी मातृभूमि की रक्षा करना हमारा अधिकार है, हम इस कायरतापूर्ण हमले का जवाब जरूर देंगे।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here