Home Punjab>Hoshiarpur Punjab News: Flora Sports की दुकान पर अधिकारियों ने की रेड, देखें वीडियो

Punjab News: Flora Sports की दुकान पर अधिकारियों ने की रेड, देखें वीडियो

0
Punjab News: Flora Sports की दुकान पर अधिकारियों ने की रेड, देखें वीडियो

Yonex का नकली सामान बरामद, कारोबारियों ने लगाया धरना, गरमाया माहौल

होशियारपुरः माहिलपुर में Flora Sports की दुकान पर ब्रांड प्रोटेक्टर प्राइवेट लिमिटेड की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर देर रात रेड की। इस दौरान पुलिस ने स्पोर्ट्स की दुकान से Yonex कंपनी का नकली सामान बरामद किया। जिसके बाद पुलिस ने बरामद किए नकली सामान को थाने में ले जाकर आग लगाकर नष्ट कर दिया। चंडीगढ़ से आई टीम द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर उस समय माहौल गरमा गया, जब माहिलपुर कमेटी के मैंबरों द्वारा आज सड़क पर धरना लगा दिया गया। दरअसल, जेजे रोड़ पर स्थित फ्लोरा स्पोर्ट्स की दुकान पर चंडीगढ़ से आई टीम ने माहिलपुर थाने की पुलिस के साथ मिलकर दबिश दी। टीम को सूचना मिली थी कि उक्त दुकान पर Yonex का नकली सामान बेचा जा रहा है। जिसके बाद टीम ने भारी मात्रा में Yonex के फुटबॉल और बैडमिंटन बरामद किए। चंडीगढ़ से आई टीम द्वारा नकली सामान को बोरियों में डालकर थाने ले जाया गया और थाना प्रभारी की मौजूदगी में नकली सामान को आग लगा दी गई। आरोप है कि मार्किट कमेटी द्वारा इस कार्रवाई को लेकर दुकानदार पर पर्चा दर्ज होने पर थाने के बाहर उनके द्वारा धरना लगाया जाएगा। वहीं ब्रांड प्रोटेक्टर प्राइवेट लिमिटेड टीम के के मैनेजर रजिंदर सिंह ने बिना परवाह किए पुुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई की। हालांकि उसके बाद मार्किट के मैंबरों द्वारा धरना लगाकर नारेबाजी भी की गई। जिसके बाद घटना स्थल पर अधिकारियों और मैंबर कमेटी के कर्मियों में काफी देर तक बहसबाजी हुई। इस दौरान घटना स्थल पर माहौल गरमा गया। वहीं इस कार्रवाई को लेकर जब मीडिया ने फील्ड मैनेजर रजिंदर से बात की तो उन्होंने कार्रवाई को लेकर चुप्पी साधे रखी। उन्होंने बस इतना कहा कि कार्रवाई के दौरान जो सामान बरामद किया गया है उसे थाने में लाकर आग लगाकर नष्ट कर दिया गया है। दूसरी ओर इस मामले को लेकर जब माहिलपुर के थाना प्रभारी रमन कुमार से बात की तो उन्होंने बताया कि छापेमारी टीम और दुकानदार के बीच राजीनामा हो गया है और उन्होंने दुकान से बरामद किए गए नकली सामान को थाने लाकर उसे आग लगा दी और फुटबॉल और बैडमिंटन को नष्ट कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here