Home Punjab>Amritsar Punjab News: भारी मात्रा में चाइना डोर के गट्टूयों सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

Punjab News: भारी मात्रा में चाइना डोर के गट्टूयों सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

0
Punjab News: भारी मात्रा में चाइना डोर के गट्टूयों सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब में लोहड़ी का त्योहार बड़े उत्साह से मनाया जाता है। इस दिन आसमान में पतंग उड़ाए जाते है। जिनकी वजह से पंगों और डोर की काफी बिक्री होती है। ऐसे में कुछ लोग त्योहार के माहोल में चाइना डोर का इस्तेमाल करते है, जिस पर सरकार द्वारा बैन लगाया गया है। चाइना डोर प्लास्टिक की बनि होती है। जो कि इंसान और आसमान में उड़ रहे पक्षियों के लिए हानिकारक साबित हुई है।

इसी दौरान जिला पुलिस द्वारा चलाए गए अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 लोगों को 1 हजार 20 चाइना डोर के गट्टूयों सहित गिरफ्तार किया है।

जानकारी देते हुए डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर आलम विजय सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। साथ ही आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है कि वे इतनी बड़ी मात्रा में चाइना डोर गुट्टू कहां से लाते हैं और कहां सप्लाई करते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here