Home Punjab>Hoshiarpur Punjab News: 11 मर्डर करने वाले सीरियल किलर मामले में आरोपी को घटना स्थल पर लाई पुलिस, देखें वीडियो

Punjab News: 11 मर्डर करने वाले सीरियल किलर मामले में आरोपी को घटना स्थल पर लाई पुलिस, देखें वीडियो

0
Punjab News: 11 मर्डर करने वाले सीरियल किलर मामले में आरोपी को घटना स्थल पर लाई पुलिस, देखें वीडियो

होशियारपुरः रोपड़ पुलिस ने सीरियल किलर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 18 महीनों में 11 वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी ने 10 वारदातों को 3 जिलों में अंजाम दिया हैं। आरोपी की पहचान रामस्वरूप निवासी गढ़शंकर जिला होशियारपुर के रूप में हुई है। वहीं गिरफ्तारी के बाद रोपड़ पुलिस सीरियल किलर सोढ़ी को निशान देही के आधार पर माहिलपुर से चबेवाल चंडीगढ़ रोड पर ले आई है, जहां राम स्वरूप घटना को अंजाम देने वाली जगह दिखा सकता है। इस मौके पर SHO जतिन कपूर ने कहा कि राम सबरूप ने अब तक की पूछताछ में कुल 11 हत्याएं कबूल की हैं, जिनमें से 2 मामले होशियारपुर के हैं। इसी के चलते आज जांच के लिए सोढ़ी को घटनास्थल पर जांच के लिए लाया गया है।

राम सरूप के मुताबिक उसने इस जगह पर एक ट्रक ड्राइवर की हत्या कर दी थी। जिसके बाद पुलिस घटना स्थल पर आरोपी को लेकर पहुंची है ताकि मौके पर ओर खुलासे हो सकें। बता दें कि आरोपी पहले लोगों को महिलाओं की तरह घूंघट निकाल कर लिफ्ट लेने के बहाने लोगों को आकर्षित करता था और उसके बाद समलैंगिक संबंध बनाता था। इसके बाद उसे कोई पैसे नहीं देता था या मारपीट करता तो वह उसे मौत के घाट उतार देता था। जबकि हत्या के बाद मृतक की पीठ पर धोखेबाज लिख देता था। पुलिस मुताबिक आरोपी वारदात में किसी तरह का हथियार लेकर नहीं जाता था। बल्कि घटना स्थल पर जो भी चीज उसे मिलती थी, उसी चीज का वह प्रयोग कर लोगों को मार देता था।

आखिर में अपने संतरी रंग के परने से गला दबाकर देखता था कि टारगेट की मौत हुई या नहीं। हत्या के बाद मरने वाले के शव पैर छूकर माफी भी मांगता था। कहता था माफ कर दो मैंने ऐसा जानबूझकर नहीं किया है। आरोपी कई महीनों से पुलिस के लिए पहेली बना हुआ था। लेकिन उसकी एक गलती ने उसका सारा राज खोल दिया है। रामस्वरूप ने जब कीरतपुर साहिब के मनिंदर सिंह की हत्या की तो उसका मोबाइल फोन अपने साथ ले गया और उसे किसी ग्राहक को बेच दिया। पुलिस ने जब मनिंदर की हत्या की जांच के दौरान उसके पास पहुंची तो उसने पुलिस को रामस्वरूप का हुलिया बताया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी का स्कैच तैयार कर जगह जगह भेजा।

फिर पुलिस ने उसे भरतगढ़ सराय के जंगलों से उसे काबू किया है। आरोपी ने फतेहगढ़ साहिब में दो, सहरिंद पटियाला रोड पर एक, रोपड़ जिले में तीन और एक अन्य वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है। आरोपी लोगों को लिफ्ट लेने के बहाने शिकार बनाता था। आरोपी ने 5 अप्रैल को मुक्कदर सिंह उर्फ बिल्ला निवासी गांव बेगमपुर घनौली की हत्या की थी। मुक्कदर सिंह का शव गांव बड़ा पिंड के पास मिला था। 25 जनवरी को रोपड़ के निरंकारी भवन के पास हरप्रीत सिंह उर्पु सन्नी निवासी जगजीत सिंह की लाश उसकी कार में मिली थी। उसके शव के पीछे धोखेबाज लिखा था। आरोपी शादीशुदा है। उसके तीन बच्चे हैं। गलत आदतों की वजह से उसे घर से निकाल दिया था। तब से वह घर भी नहीं गया। अपने पास मोबाइल भी नहीं रखता था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here