Home Mohali Punjab News: इस इलाके में बाइक सवार हमलावारों ने चलाई गोली, एक घायल, देखें वीडियो

Punjab News: इस इलाके में बाइक सवार हमलावारों ने चलाई गोली, एक घायल, देखें वीडियो

0
Punjab News: इस इलाके में बाइक सवार हमलावारों ने चलाई गोली, एक घायल, देखें वीडियो

मोहालीः पंजाब में लगातार कानून व्यवस्था बिगड़ रही है, आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं देर रात 12 बजे मदनपुरा के पास गोली चलने की घटना सामने आई है। जहां बाइक सवार हमलावारों द्वारा नौजवान पर गोली चलाई गई। इस घटना में 24 वर्षीय नौजवान घायल हो गया। घायल नौजवान की पहचान सुभाष के रूप में हुई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार किसी लड़की को लेकर विवाद हुआ है। वहीं घायल सुभाष को स्थानीय लोगों की मदद से फेस 6 में स्थित अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया है, जहां डॉक्टरों द्वारा सुभाष की हालत गंभीर देखते हुए उसे चंड़ीगढ़ के सैक्टर 32 अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहीं घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here