Home Breaking News 2 कारों की टक्कर में खुले एयरबैग ने ली 6 वर्ष के मासूम की जान

2 कारों की टक्कर में खुले एयरबैग ने ली 6 वर्ष के मासूम की जान

0
2 कारों की टक्कर में खुले एयरबैग ने ली 6 वर्ष के मासूम की जान

मुंबई: एयरबैग को कारों में यात्रियों की जान को बचाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है लेकिन नवीं मुंबई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां पर एयरबैग ने 6 वर्षीय बच्चे की जान ले ली। मिला जानकारी के मुताबिक 2 कारों की टक्कर के बाद एयरबैग खुल गए जिसके कारण 6 वर्षीय बच्चे की गर्दन पर झटका लग गया ओर उसे गंभीर चोट लगी जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार सैक्टर 15 में रहने वाले मावजी अरेठिया अपने बेटे हर्ष और 2 भतीजों को लेकर रात 11 बजे टहलने निकले थे। उन्होंने बच्चे को अपनी बगल वाली सीट पर बिठाया हुआ था इसी दौरान सामने से आ रही एक एक अन्य कार से उनकी कार की टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के आगे के दोनों एयरबैग खुल गए जिससे आगे की सीट पर बैठे हर्ष की गर्दन पर एयरबैग का जानलेवा झटका लगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here