Home Punjab>Gurdaspur Punjab News: पेट्रोल पंप पर नशे की Overdose से व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

Punjab News: पेट्रोल पंप पर नशे की Overdose से व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

0
Punjab News: पेट्रोल पंप पर नशे की Overdose से व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

गुरदासपुरः पंजाब सरकार और पुलिस द्वारा भले ही नशे के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है, लेकिन उसके बावजूद नशे की ओवरडोज से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ताजा मामला थाना दीनानगर के अधीन आते गांव अखांवा में स्थित पेट्रोल पंप से सामने आया है, जहां पेट्रोल पंप के बाथरूम में नशे की ओवरडोज से व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान जगमीत सिंह निवासी गांव नडाला के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक बाथरूम में सिरिंज लगाकर नशा कर रहा था। इस दौरान बाथरूम में ही व्यक्ति की मौत हो गई। दूसरी ओर मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि अगर बाथरूम का दरवाजा जल्दी खोल दिया गया होता या पुलिस मौके पर पहुंची होती तो उक्त युवक की जान बच सकती थी। जानकारी के अनुसार जगमीत सिंह पंप पर पेट्रोल भरवाने के लिए आया था। जिसके बाद जगमीत ने किनारे पर बाइक खड़ा करके वहां बाथरूम में चला गया और नशा करने लग गया।

काफी समय बीत जाने के बाद जब जगमीत बाहर नहीं आया तो पंप के कर्मियों को शक हुआ। जिसके बाद पंप के कर्मियों ने बाथरूम का दरवाजा चैक किया तो अंदर से कुंडी लगी हुई थी। कर्मियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो देखा जगमीत की मौत हो चुकी थी। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी के मुताबिक मृतक के पास खून से सनी एक सिरिंज भी मिली है। जगमीत के शरीर पर सिरिंज और खून के निशान हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here