Home Punjab>Moga Punjab News: इंसानियत शर्मसार, भाई ने किया बहन का कत्ल, चौकाने वाली वजह आई सामने

Punjab News: इंसानियत शर्मसार, भाई ने किया बहन का कत्ल, चौकाने वाली वजह आई सामने

0
Punjab News: इंसानियत शर्मसार, भाई ने किया बहन का कत्ल, चौकाने वाली वजह आई सामने

मोगाः जिले में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां भाई ने बहन का कत्ल कर दिया। घटना समालसर से 5 किलोमीटर दूर वैरोके गांव में व्यक्ति ने सगी बहन की हत्या कर दी। मृतक की पहचान वीरपाल कौर के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची थाना समालर की पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि फतेहगढ़ कोरोटाना का रहने वाले भाई-बहन अपने नाना के घर वेरों के गए हुए थे।

वहीं 20 वर्षीय युवती के भाई को अपनी बहन के चरित्र पर शक था और उसने अपनी बहन की बेसबॉल मार कर हत्या कर दी। मौके पर बाघा पुराना और थाना समालसर की पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया। मृतक वीरपाल कौर की नानी ने कहा कि दोनों भाई-बहन में बेहद प्यार था। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने दरवाजा बंद करके बहन को पीटना शुरू कर दिया। इस घटना में बहन की मौत हो गई।

जांच अधिकारी ने कहा कि हमें सूचना मिली थी कि गांव वेरो के में युवती की हत्या हुई है। हम मौके पर पहुंचे हैं और शव को कब्जे में ले लिया गया है। वही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी अपनी बहन वीर जोत के चरित्र पर शक करता था। आगे पूछताछ की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here