मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आने वाले वीवीआईपी गेस्ट को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी किया गया था। ट्रैफिक पुलिस ने आम पब्लिक को प्रतिबंधित मार्गों पर न जाने की सलाह दी। रिंग रोड (महात्मा गांधी मार्ग), निषाद राज मार्ग, बुलेवार्ड रोड, एसपीएम मार्ग, लोथियन रोड और नेताजी सुभाष मार्ग पर सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक गाड़ियों के आने-जाने पर प्रतिबंध और डायवर्जन हो सकता है। उन्होंने दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। उनकी उम्र 92 वर्ष थी। देर रात उनकी तबीयत खराब होने के बाद उन्हें AIIMS में भर्ती कराया गया था। उनके निधन पर केंद्र सरकार ने देश पूरे देश में और अलग-अलग कई राज्यों ने 7 दिन का राजकीय शोक मनाने का फैसला किया है।देश के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के अतिंम संस्कार में पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति मुर्मू सहित कई दिग्गज नेता, देखें वीडियो #ManmohanSingh #FinalFarewell #PMModi #SSMB29 #TributeToLeader #PoliticalLeaders #INDvsAUS #RahaKapoor pic.twitter.com/sdbYMoXStw
— Encounter India (@Encounter_India) December 28, 2024