Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: मुख्यमंत्री ने चीफ जस्टिस पर जूती मारने की कोशिश की कड़ी आलोचना की
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: मुख्यमंत्री ने चीफ जस्टिस पर जूती मारने की कोशिश की कड़ी आलोचना की

Mahabir
Last updated: October 10, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: भारत के चीफ जस्टिस पर जूती फेंकने की कोशिश की कड़ी निंदा करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhgawant Mann) ने आज कहा कि यह घटिया हरकत भाजपा (BJP) की दलित विरोधी मानसिकता का परिणाम है।

Contents
  • रजिंदर गुप्ता द्वारा नामांकन पत्र दाखिल
  • सद्भावना भंग करने की अनुमति नहीं
  • अभियान शुरू करने के निर्देश
  • नए राजनीतिक सफर की शुभकामनाएँ दी
  • यह एक प्राकृतिक आपदा
  • ये रहे उपस्थित

रजिंदर गुप्ता द्वारा नामांकन पत्र दाखिल

राज्यसभा के लिए उम्मीदवार प्रमुख उद्योगपति रजिंदर गुप्ता द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करने के अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा अपने नफरत भरे प्रचार के माध्यम से कमजोर और पिछड़े वर्ग के लोगों के हितों को लगातार ध्वस्त करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि यह घटना उसी का परिणाम है।

Rajinder Gupta filed his nomination
Rajinder Gupta filed his nomination

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

उन्होंने यह भी कहा कि यह देश की न्याय व्यवस्था और यहां तक कि देश की धार्मिक सद्भावना और सामाजिक भाईचारे के लिए भी गंभीर खतरा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि भारत के चीफ जस्टिस अपने पद पर कड़ी मेहनत और समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं और ऐसी घिनौनी हरकत वास्तव में निंदनीय है।

सद्भावना भंग करने की अनुमति नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार त्योहारों के सीजन को ध्यान में रखते हुए कानून-व्यवस्था की स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है और किसी को भी राज्य की शांति और सद्भावना भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि पंजाब एक सीमावर्ती राज्य होने के नाते कई विरोधी ताकतें राज्य की शांति, प्रगति, खुशहाली और आम कानून व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास करती रहती हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि ऐसी ताकतों को सफल नहीं होने दिया जाएगा और किसी भी आपराधिक कार्रवाई का उचित जवाब दिया जाएगा।

CM Bhagwant Singh Mann
CM Bhagwant Singh Mann

अभियान शुरू करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब पुलिस राज्य के नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह सक्षम है और किसी को भी कानून व्यवस्था भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि त्योहारों के दौरान वे सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से सभी पर्व मनाएं।

त्योहारों के सीजन में खाद्य सामग्री में मिलावट पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को इसकी जांच के लिए व्यापक अभियान शुरू करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही व्यापारियों से अपील की कि त्योहारों के दौरान बेची जाने वाली मिठाइयाँ और अन्य सामान मिलावट रहित और उच्च गुणवत्ता वाले हों। उन्होंने तंदरुस्त स्वास्थ्य पर जोर देते हुए जैविक उत्पाद अपनाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला और कहा कि इन्हें अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाया जाना चाहिए।

नए राजनीतिक सफर की शुभकामनाएँ दी

पूर्व मंत्री नवजोत सिद्धू के राजनीति में पुनः सक्रिय होने पर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि कोई भी अपने समय और रुचियों के अनुसार राजनीति में शामिल या बाहर होने के लिए स्वतंत्र है। उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि सिद्धू ने अपने अन्य रुझानों से समय लेकर एक बार फिर पंजाब को याद किया है। हालांकि उन्होंने कहा कि पूर्व क्रिकेटर से अब कोई नई और बेहतर उम्मीद नहीं की जा सकती क्योंकि उन्होंने अपना पुराना एजेंडा दोहराया है।

मुख्यमंत्री ने नवजोत सिद्धू को अपने नए राजनीतिक सफर की शुभकामनाएँ दी। मुख्यमंत्री ने पंजाब के नागरिकों से अपील की कि दीवाली के दौरान सावधानी बरतें और इसे सुरक्षित एवं पर्यावरण-अनुकूल “ग्रीन दीवाली” के रूप में मनाएं। उन्होंने कहा कि पटाखों के कारण अक्सर आंखों पर प्रभाव पड़ता है, इसलिए लोग इस पवित्र पर्व को मनाते समय अधिक से अधिक सुरक्षा रखें।

Flood In Punjab
Flood In Punjab

यह एक प्राकृतिक आपदा

बाढ़ को लेकर विपक्षी दलों की आलोचना पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक प्राकृतिक आपदा है और पंजाब में पहली बार नहीं आई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और अन्य राज्यों में भी इस आपदा ने भारी तबाही मचाई है। उन्होंने बताया कि मूल्यांकन प्रक्रिया जारी है और मुआवजे के चेक जल्द वितरित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने बाढ़ के कारण हुए भारी नुकसान की रिपोर्ट पहले ही केंद्र सरकार को सौंप दी है। उन्होंने कहा कि अब गेंद केंद्र सरकार के पाले में है और मोदी सरकार को बाढ़ से प्रभावित प्रदेश को पुनः खड़ा करने के लिए खुले दिल से फंड जारी करने चाहिए।

ये रहे उपस्थित

मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध पंजाबी गायक राजवीर जवंदा की असामयिक मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया और इसे पंजाबी संगीत उद्योग के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने साथ ही युवा खिलाड़ी और बॉडीबिल्डर वरिंदर घूमण के निधन पर भी शोक व्यक्त किया जिनका गत वीरवार को देहांत हो गया था।

भगवंत सिंह मान ने दोनों नौजवानों की मौत को दुर्भाग्यपूर्ण घटना और राज्य के लिए बड़ी क्षति बताया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और संजीव अरोड़ा, लोकसभा सदस्य गुरमीत सिंह मीत हेयर सहित अन्य उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article War Against Drugs: पंजाब पुलिस ने 75 नशा तस्करों को किया काबू
Next Article Holiday News: सरकार ने किया छुट्टी का ऐलान, बैंक समेत बंद रहेंगे ये सभी संस्थान
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.