Home Punjab>Ludhiana Punjab News: 5.10 किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

Punjab News: 5.10 किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

0
Punjab News: 5.10 किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार करके भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान कंवरपाल सिंह उर्फ मिंटू पुत्र अजीत सिंह निवासी अशोक नगर, सलेम टाबरी, लुधियाना के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी शुभम अग्रवाल ने कहा कि CIA-1 की टीम ने एक नशा तस्कर को चैकिंग दौरान गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से 5 किलो 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी इलाके में नशा तस्करी का काम करता है।

CIA-1 के इंस्पेक्टर सोहन लाल ने चैकिंग दौरान आरोपी कंवरपाल को रोका तो आरोपी से 5 किलो 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस को नशा तस्कर से 10 हजार 400 रुपए ड्रग मनी भी मिली है। आरोपी के खिलाफ थाना सलेम टाबरी की पुलिस कार्रवाई कर रही है। फिलहाल पुलिस नशा तस्कर से पूछताछ में जुटी है कि उसने इतनी भारी मात्रा में हेरोइन कहां से मंगवाई है और आगे किन-किन लोगों को उसने सप्लाई करना था। पुलिस जांच में आरोपी कंवरपाल के पाकिस्तान के ड्रग तस्करों से लिंक सामने आए है।

नाकाबंदी दौरान आरोपी से पहले 255 ग्राम हेरोइन पकड़ी थी। पूछताछ के बाद आरोपी के घर से हेरोइन की खेप मिली। उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से कुल 5 किलो 10 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। बरामद हेरोइन की कीमत 35 करोड़ रुपए बताई जा रही है। आरोपी का एक साथी सैम अभी फरार है। सैम अटारी बॉर्डर से 2 किलोमीटर पीछे एक जगह से हेरोइन की खेप लाता था। फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस को आरोपी कंवरपाल का दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here