Home Breaking News पंजाब यूनिवर्सिटी ने स्थगित किया एग्जाम, आदेश जारी

पंजाब यूनिवर्सिटी ने स्थगित किया एग्जाम, आदेश जारी

0
पंजाब यूनिवर्सिटी ने स्थगित किया एग्जाम, आदेश जारी

मोहालीः पंजाब में किसान पिछले कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर शांतिमय ढंग से प्रदर्शन कर रहे है। वहीं आमरण अनशन पर बैठे जगजीत सिंह डल्लेवाल को आज 33 वां दिन शुरू हो गया है। दूसरी ओर मांगे ना माने जाने को लेकर किसानों ने 30 दिसंबर को पंजाब बंद का ऐलान किया हुआ है।

जिसके चलते अब किसानों द्वारा दी गई बंद की कॉल को लेकर पंजाब यूनिवर्सिटी ने परीक्षा को स्थगित कर दी है। पंजाब यूनिवर्सिटी द्वारा जारी एक बयानों में कहा गया है कि पंजाब बंद के कारण 30 दिसंबर को होने वाली परीक्षा अब 31 दिसंबर दिन मंगलवार को ली जाएगी। बता दें कि सोमवार को पंजाब यूनिवर्सिटी और उनसे एफिलेटिड कई कॉलेजों में परीक्षाएं रखी गई थी।

मगर अब उक्त परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। बता दें कि बीते दिनों हुई किसानों की बैठक के बाद आंदोलन कर रहे किसान संगठन किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) की तरफ से 30 दिसंबर दिन सोमवार को पंजाब बंद की कॉल दी गई थी। इस दौरान सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक बस और ट्रेनें बंद कराई जाएंगी। इस दौरान सभी सरकारी और प्राइवेट संस्थान भी बंद कराए जाएंगे।

बैठक के बाद किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा था कि मीटिंग में सर्वसम्मति से तय हुआ है कि इस दौरान सड़क और रेल यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। बैठक में शिक्षण, परिवहन, बिजली कर्मचारी, आशा वर्कर, पूर्व सैनिक, प्रोफेसर, पत्रकार संघ, व्यापार मंडल के सदस्यों ने भी हिस्सा लिया था और सभी ने समर्थन दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here