Home Himachal कमरे में जला रखी थी अंगीठी, दम घुटने से बाप-बेटे की मौत

कमरे में जला रखी थी अंगीठी, दम घुटने से बाप-बेटे की मौत

0
कमरे में जला रखी थी अंगीठी, दम घुटने से बाप-बेटे की मौत
ऊना सुशील पंडित: जिला ऊना के अंतर्गत आते गांव जलग्रां टब्बा में गत रात्रि कमरे में सोए पिता-पुत्र की मौत हो गई है। दोनों बाप-बेटा सब्जी की दुकान करते थे। पिता की उम्र 50 वर्ष तो बेटे की उम्र 18 वर्ष के करीब बताई जा रही है। करीब रह रहे लोगों के अनुसार जब साथ वाले कमरे में सो रहे उन के छोटे बेटे ने उन्हें देखा तो वे दोनों अचेत अवस्था में पड़े हुए थे। इसके बाद उसने आसपास के लोगों को मौके पर बुलाया। जब लोगों ने मौके पर आकर देखा तो दोनों को मृत पाया। स्थानिय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस व पंचायत प्रतिनिधियों को दी। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। वहीं प्रारंभिक जांच के अनुसार कमरे में एक अंगीठी व हीटर मिले, ऐसी आशंका जताई जा रही है कि कमरे में जलाई गई अंगीठी से बनी गैस के चलते दोनों की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं पुलिस ने मामले जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here