Home National बारिश के बाद शीत लहर का कहर, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

बारिश के बाद शीत लहर का कहर, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

0
बारिश के बाद शीत लहर का कहर, मौसम विभाग  ने दी चेतावनी
नई दिल्ली : उत्तर भारत के कई राज्य ठंड की चपेट में हैं। दो दिन हुई बारिश के बाद अब शीत लहर  चल रही है। सुबह और शाम के समय हल्का कोहरा भी देखा जा रहा है। इस दौरान पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान के कुछ इलाकों में भी तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। नए साल यानी बुधवार को इन सभी राज्यों में शीत लहर चलेगी। तापमान में काफी गिरावट रहेगी। भारतीय मौसम विभाग  ने आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में भीषण शीत लहर और घने कोहरे की स्थिति की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने 30 दिसंबर, 31 दिसंबर और 1 जनवरी को हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में भीषण शीत लहर चलने की संभावना जताई है।कश्मीर में मौसम की सबसे भारी बर्फबारी के कारण हवाई, रेल और सड़क यातायात बाधित हो गया है। लोगों को बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित होने से कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। भारी बर्फबारी के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया है। बनिहाल और बारामुल्ला के बीच ट्रेन सेवाएं निलंबित कर दी गईं है। श्रीनगर से हवाई यातायात ठप हो गया है। अगले तीन दिन यानी नए साल (बुधवार) तक पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और अन्य राज्यों के कुछ हिस्सों में देर रात और सुबह के समय घने से लेकर बहुत घने कोहरे की संभावना है। उत्तर-पश्चिम, पश्चिम और मध्य भारत में तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की उम्मीद है। इसके चलते अगले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here