Home Punjab>Amritsar Punjab News : अभिनेता Sonu Sood श्री दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

Punjab News : अभिनेता Sonu Sood श्री दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

0
Punjab News : अभिनेता Sonu Sood श्री दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

फिल्म ‘फतेह’ की कमाई को लेकर किया ऐलान

अमृतसर : अभिनेता सोनू सूद ने 10 जनवरी को रिलीज होने वाली अपनी साइबर क्राइम बेस्ड थ्रिलर फिल्म ‘फतेह’ की सारी कमाई चैरिटी पर खर्च करने का एलान किया है। फिल्म की शूटिंग मुकम्मल होने के बाद श्री दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंचे। इस दौरान सोनू सूद ने कहा कि फिल्म की सारी कमाई किसानों, जरूरतमंदों और नशा पीड़ित लोगों की भलाई पर होगा। सोनू सूद ने बताया कि फिल्म की स्क्रिप्ट भी उन्होंने लिखी है और निर्देशन भी उनका है। फिल्म पंजाब पर आधारित है और शुरुआत अमृतसर से होती है।

सोनू ने कहा कि फिल्म में पंजाबी एक्टर बीनू ढिल्लों ने किसान का रोल किया है। उन्होंने कहा कि जब फिल्म की शूटिंग शुरू की थी तब भी वह दरबार साहिब में माथा टेकने आए थे और  अब कुछ दिन बाद फिल्म रिलीज होने जा रही है, इसलिए वह फिर से दरबार साहिब में आशीर्वाद लेने आए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here