Home National नाबालिग ने Bathroom में फंदा लगाकर की आत्महत्या, जाने मामला

नाबालिग ने Bathroom में फंदा लगाकर की आत्महत्या, जाने मामला

0
नाबालिग ने Bathroom में फंदा लगाकर की आत्महत्या, जाने मामला

नई दिल्ली : मुंबई में एक 11 साल के लड़के ने फांसी लगाकर जान दे दी,  जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। ये घटना मुंबई के मलाड मालवणी की है। नाबालिग का शव बाथरूम में मिला। परिजन का कहना है कि बच्चे ने बाथरूम का दरवाजा बंद कर फांसी लगाई है। लड़का मालवणी में रहता था और अपने बड़े भाई के साथ मलाड़ के नज़दीकी मदरसे में पढ़ता था।

शाम को जब दूसरे छात्र खेलने के लिए बाहर गए थे, तो वो लड़का साथियों के साथ बाहर खेलने के लिए नहीं गया और वहीं पर रुक गया। जिसके बाद नाबालिग ने बाथरूम का दरवाज़ा अंदर से बंद करके आत्महत्या कर ली. घटना का पता जब परिजनों को चला तो पूरे घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

मालवणी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि मौके से किसी प्रकार का कोई नोट नहीं मिला है। पुलिस ने घटना की जांच के दौरान बड़े भाई से पूछताछ की, लेकिन अभी तक आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here