Home Punjab>Amritsar Punjab News: रेलवे स्टेशन पर भारी मात्रा में संगत हुई परेशान, देखें वीडियो

Punjab News: रेलवे स्टेशन पर भारी मात्रा में संगत हुई परेशान, देखें वीडियो

0
Punjab News: रेलवे स्टेशन पर भारी मात्रा में संगत हुई परेशान, देखें वीडियो

अमृतसरः किसान संगठनों के पंजाब बंद के आह्वान के कारण रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रद्द होने के चलते जहां आम यात्री परेशान हो रहे है, वहीं 400 लोगों की संगत का जत्था भी स्टेशन पर परेशान होता हुआ दिखाई दे रहा है। इस संबंध में इस जत्थे के नेताओं ने कहा कि वे हर महीने गुरुघरों के दर्शन के लिए गुरुनगरी अमृतसर पहुंचते हैं, लेकिन आज ट्रेन रद्द होने के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

परेशान हो रही संगत ने फिर भी किसान संगठनों के लिए उनकी खुशहाली की प्रार्थना करते हुए सरकारों से अपील की कि वे उनके अधिकारों पर जल्द विचार करें ताकि लोगों का सामान्य जीवन पटरी पर आ सके। बता दें कि हरियाणा-पंजाब के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन के समर्थन में आज किसानों का पंजाब बंद है। किसानों ने पंजाब के सभी नेशनल हाईवे और रेलवे ट्रैक बंद कर रखे हैं। किसान सुबह 7 बजे से 140 जगहों पर हाईवे और रेलवे ट्रैक पर बैठे हैं। इससे अमृतसर-जालंधर-पानीपत-दिल्ली और अमृतसर-जम्मू पर ट्रैफिक पूरी तरह से बंद है।

किसानों के बंद की वजह से रेलवे ने वंदे भारत समेत 163 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। पुणे से जम्मू तवी जा रही झेलम एक्सप्रेस जालंधर कैंट स्टेशन पर रोक दी गई है। वहीं पंजाब से 8 राज्यों के लिए 576 रूट पर चलने वाली बसें भी बंद हैं। हरियाणा और हिमाचल समेत दूसरे राज्यों की बसें भी पंजाब में नहीं आ रहीं। जालंधर, अमृतसर और लुधियाना के रेलवे स्टेशनों पर उत्तर प्रदेश, पुणे, बिहार और कोलकाता समेत दूसरे राज्यों के यात्री परेशान हैं। ट्रेन कैंसिल होने पर कई यात्रियों को होटल में रुकना पड़ रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here